उपखंड अधिकारी ने किया नो बैग डे गतिविधि का अवलोकन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

रानीवाड़ा।उपखंड अधिकारी रानीवाड़ा श्रीमती कुसुम लता चौहान ने शनिवार को क्षेत्र के विद्यालयों में आयोजित नो बैग डे गतिविधि का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर जालौर के निर्देशानुसार इस शनिवार को जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।उपखंड रानीवाड़ा के सेवाडिया, दईपुर एवम जालेरा कल्ला के विद्यालयों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का रानीवाड़ा उपखंड अधिकारी ने अवलोकन किया प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किया गया।
उपखंड अधिकारी श्रीमती चौहान ने विद्यार्थियों के माध्यम से सभी ग्रामीण जनों को ग्रामीण ओलंपिक खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
