नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष मंजू सोलंकी ने राजस्थान में बढ़ रहे महिला अत्याचार एवं हिंसा के विरोध में बहुत बड़ा धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष मंजू सोलंकी ने राजस्थान में बढ़ रहे महिला अत्याचार एवं हिंसा के विरोध में बहुत बड़ा धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया।

😊 Please Share This News 😊

जालोर।26 जुलाई ,2023 बुधवार भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी के निर्देशानुसार जालोर जिले में आज भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के द्वारा राजस्थान में बढ़ रहे महिला अत्याचार एवं हिंसा के विरोध में बहुत बड़ा धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष मंजू सोलंकी के नेतृत्व में नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत महिलाओं ने दोपहर 1:00 बजे भीनमाल बायपास रोड पर एकत्रित होकर, थाली नाद कर, हाथ में तख्तियां पकड़कर, लाल डायरी दिखाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चेताया कि अब राजस्थान की जनता इसको शासन एवं अत्याचार हो नहीं सहेगी। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं ने अपना असंतोष व्यक्त किया एवं जनसाधारण से यह अपील की कि आगामी चुनावों में जनता कांग्रेस शासन को उखाड़ फेंके और भारतीय जनता पार्टी के हाथ में सत्ता को सौंपे ताकि इस अनियंत्रित अपराध की श्रंखला को रोका जा सके और अपराधियों को सजा दी जाए। इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की पदाधिकारी और महिलायो ने नारेबाजी करते हुए क्रांगेस सरकार के विरोध किया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया एवं जनता को जागरूक किया गया।बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की एवं महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की । उस दौरान प्राची कवर जिला महामंत्री एवं इस कार्यक्रम के संयोजक, जिला मंत्री गायत्री गौड़, मंडल अध्यक्ष ललिता शर्मा, यशोदा, प्रेम ऋतु, कविता, मीना, रीना ,शशि, रेखा, सरोज, चंदा, संजना शारदा, वैशाली ,विशाखा, गुंजन ,खुशबू ,सरिता ,लता और काफी संख्या में महिला उपस्थिति रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!