नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूजा-अर्चना कर महिला मोर्चा अध्यक्ष ने मनाया अपना जन्मदिन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पूजा-अर्चना कर महिला मोर्चा अध्यक्ष ने मनाया अपना जन्मदिन।

😊 Please Share This News 😊

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने काफी महिलाओं के साथ मिलकर अपने जन्मदिन पर बागेश्वर मंदिर एवं शिवाजी नगर कॉलोनी में पौधारोपण किया पूरे परिवार के साथ बागेश्वर मंदिर पहुंची मंजू सोलंकी ने शिवजी की पूजा अर्चना की एवं जल अभिषेक किया जल अभिषेक करते समय वहां उपस्थित सभी पंडितों ने मंत्रों का जाप किया, इस इस अवसर पर मंजू सोलंकी ने बताया किपौधारोपण से प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन को बल मिलता है जीवन के हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधारोपण अवश्य लगाना चाहिए और उसका लालन-पालन करना हमारा कर्तव्य है पौधे से हमें ऑक्सीजन मिलता है उनके जन्मदिन के अवसर पर लोकप्रिय एवं तेजतर्रार नेता मंजू सोलंकी को सभी ने बहुत बहुत शुभकामनाएं दी है जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की ज़रूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं। अमूमन सभी मज़हबों में पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर दिया गया है। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। विभिन्न वृक्षों में विभिन्न देवताओं का वास माना जाता है। पीपल, विष्णु और कृष्ण का, वट का वृक्ष ब्रह्मा, विष्णु और कुबेर का माना जाता है, जबकि तुलसी का पौधा लक्ष्मी और विष्णु, सोम चंद्रमा का, बेल शिव का, अशोक इंद्र का, आम लक्ष्मी का, कदंब कृष्ण का, नीम शीतला और मंसा का, पलाश ब्रह्मा और गंधर्व का, गूलर विष्णू रूद्र का और तमाल कृष्ण का माना जाता है। इसके अलावा अनेक पौधे ऐसे हैं, जो पूजा-पाठ में काम आते हैं, जिनमें महुआ और सेमल आदि शामिल हैं। वराह पुराण में वृक्षों का महत्व बताते हुए कहा गया है- जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, एक बड़, दस फूल वाले पौधे या बेलें, दो अनार दो नारंगी और पांच आम के वृक्ष लगाता है, वह नरक में नहीं जाएगा।इस अवसर पर श्रीमती मंजू सोलंकी, राजेंद्र सोलंकी ऋषभ सोलंकी ,भाविन सोलंकी, सेल कवर, पिंकी, सीमा, लता सुनीता ,एवं काफी संख्या में महिलाएं एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!