गिरनार भाव यात्रा का संगीत मय भव्य कार्यक्रम रविवार को।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर परिसर में आयोजित चातुर्मास के दौरान रविवार को गिरनार भाव यात्रा का भव्य कार्यक्रम आयोजित जायेगा।चातुर्मास समिति के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि जैन समाज के वरिष्ठ मुनिराज हितेशविजय म सा के सानिध्य में रविवार को सुबह नौ बजे से गिरनार भाव यात्रा का भव्य संगीत मय कार्यक्रम आयोजित जायेगा । इस कार्यक्रम में गिरनार महा तीर्थ की सम्पूर्ण विस्तार से जानकारी दी जायेगी । प्रत्येक अध्याय के अवसर पर मुनिराज हितेशविजय म सा अपने प्रवचनों के द्वारा सारगर्भित विवेचन करेंगे। चातुर्मास समिति के मुकेश बाफना एवं भंवरलाल कांनूगो ने सम्पूर्ण जैन समाज के लोगों को इस विशेष अवसर पर उपस्थित रह कर लाभ लेने का आग्रह किया है । चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन शहर एवं आस-पास के विभिन्न स्थानों से गुरु भक्त आकर प्रवचन का लाभ ले रहे हैं।
प्रतिदिन वरिष्ठ जैन मुनिराज हितेशविजय म सा का प्रवचन सुबह नौ बजे शुरू होता है, जिसमें सिन्दूर प्रकरण एवं जैनाचार्य राजेंद्रसूरीश्वर म सा के जीवन चरित्र पर श्रावक एवं श्राविकाओं को मार्मिक रचना श्रवण कराया जाती है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
