प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भारतीय जनता पार्टी एवम भाजयुमो के संयुक्त तत्वाधान में सांचौर के बी लाल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्वगुरु बनने की राह पर है।पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को पहचान दिलाई है वो हर नागरिक के लिए गौरवांतित पल है ।आज भारत के हर नागरिक तक प्रधानमंत्री की योजना पहुंच रही है ।मोतीराम चौधरी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर किसान के लिए चिंता करते है और उनके लिए समय समय पर अनेक योजना लागू करते है ।जिला मंत्री शीला विश्नोई ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में धारा 370 ,तीन तलाक जैसे मुद्दों पर निर्णय हुआ और देश को राम मंदिर निर्माण का तोहफा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मिला ।
देवराज चौधरी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जल जीवन मिशन, जैसी महत्वपूर्ण योजना से आम जनता को लाभ मिला है।
रक्तदान शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया एवम इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ताबिश नेता भाजपा वरिष्ठ नेता मोतीराम चौधरी जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़ जिला मंत्री शीला विश्नोई, जिला मिडिया संयोजक भावेश सोनी, भाजयुमो जिला महामंत्री ललित राजपुरोहित, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव, चुन्नीलाल खेजडियाली,
शांता देवासी, कल्पेश चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष महिपाल सिंह, विक्रम गवारिया, आनंद चौधरी, महादेवराम चौधरी,
राजेंद्र सिंह सुथाना, पार्षद पवन जीनगर मांगीलाल दर्जी दोलाराम चौधरी, सरपंच दिनेश राजपुरोहित, मंजीराम देवासी,
भरत जीनगर सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
