नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रचनाओं के जरिए मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत को पाठकों तक पहुंचाएं- डॉ विपिन चन्द्र। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

रचनाओं के जरिए मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत को पाठकों तक पहुंचाएं- डॉ विपिन चन्द्र।

😊 Please Share This News 😊

साहित्य सृजन के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव की हो पहल- मनोज कुमार। उदयपुर-अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि लेखक और साहित्यकारों को साहित्य सृजन के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए पहल करनी होगी। वे मंगलवार को यहां परिषद के पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।परिषद के प्रांत मीडिया प्रमुख डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि परिषद की उदयपुर महानगर और जिला इकाई पदाधिकारियों के साथ हुई इस बैठक को संबोधित करते हुएमनोज कुमार ने कहा कि किसी एक विधा पर ही केंद्रित होने की बजाय हर विधा में साहित्य सृजन होना चाहिए, साथ ही एक भाषा का साहित्यकार दूसरे भाषा के साहित्यकारों से भी मिले और उनके साथ अपने विचार साझा करें ताकि देशभर के साहित्यकारों का आपस में संवाद हो सके। उन्होंने कहा कि साहित्यकार समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए पहल करते हुए अपना योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ विपिन चंद्र पाठक ने कहा कि आदिवासी संस्कृति यहां की मिट्टी में रची बसी है। इसकी अपनी सांस्कृतिक विरासत है और इस विरासत को साहित्य लेखन, प्रकाशन और प्रसारण के जरिए पाठकों तक पहुंचाना चाहिए।इस अवसर पर कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में कवि गोष्ठी का आयोजन भी हुआ जिसमें प्रांत संयुक्त मंत्री शिवदान सिंह जोलावास, प्रांत मीडिया प्रमुख डॉ कुंजन आचार्य एवं महानगर अध्यक्ष किरण बाला किरण ने प्रभु कृष्ण पर आधारित कविताओं का पाठ किया।बैठक में साहित्य परिषद की ओर से भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में महिला प्रतिनिधि डॉ अंजु बेनीवाल, जिला संयोजक ओम प्रकाश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष गौरीकांत शर्मा, डॉ चंद्रकांत बंसल, डॉ सुनील खटीक, सूर्यप्रकाश सुहालका उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!