ग्रामीण सेवा शिविर में पुनःशुरू हुई पेंशन, सोरम कंवर को मिली राहत
|
😊 Please Share This News 😊
|

जसवंतपुरा/रानीवाड़ा -जसवंतपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गजापुरा में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविर में श्रीमती सोरम कंवर की पेंशन संबंधी समस्या का समाधान हुआ। लाभार्थी ने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन फिंगरप्रिंट सत्यापन नहीं होने से पिछले काफी दिनों से बंद थी, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर में पेंशन संबंधी समस्या से शिविर प्रभारी को अवगत करवाया, जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिकों को पेंशन पुनः शुरू करवाने हेतु निर्देशित किया। संबंधित कार्मिकों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक सत्यापन पूर्ण करवा कर उनकी पेंशन पुनः शुरू कर दी गई। अपनी पेंशन संबंधी समस्या का हल होने पर लाभार्थी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
