नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा के खिलाफ देवासी समाज का शंखनाद, महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब; वक्ता बोले सम्मान से समझौता नहीं, चुनाव में दिखाएंगे देवासी समाज कि ताकत – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भाजपा के खिलाफ देवासी समाज का शंखनाद, महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब; वक्ता बोले सम्मान से समझौता नहीं, चुनाव में दिखाएंगे देवासी समाज कि ताकत

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-जालोर जिले के पंचायत चुनाव में टिकट वितरण के बाद देवासी समाज के प्रमुख दावेदारों के टिकट काटे जाने को लेकर भाजपा के खिलाफ आक्रोश खुलकर सामने आया । स्थानीय क्षेमंकरी माताजी तलहटी स्थित माली समाज धर्मशाला में रविवार को आयोजित देवासी समाज के विशाल महासम्मेलन में हजारों समाजबंधुओं ने एकजुट होकर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि समाज के नेताओं को पहले टिकट देकर बाद में वंचित किया गया, जिससे समाज की राजनीतिक भागीदारी और सम्मान को ठेस पहुंची है । महासम्मेलन में भाजपा नेताओं के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए आगामी पंचायत चुनाव में कड़ा रुख अपनाने का ऐलान किया गया। महासम्मेलन में भावेश देवासी, महादेव देसाई, जवानाराम देवासी, हरिया देवी देवासी, नानजीराम देवासी, कानाराम देवासी, डॉ. पांचाराम देवासी और बाबू भाई देसाई सहित कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी।वक्ताओं ने आरोप लगाया कि खेमराज देसाई, भारताराम देवासी, नवाराम देवासी भोपाजी सहित समाज के प्रमुख दावेदारों के नाम टिकट के लिए आगे बढ़ाए गए थे, लेकिन बाद में उनके टिकट काट दिए गए। उन्होंने इस घटनाक्रम के लिए भीनमाल के पूर्व विधायक और सांचौर विधायक को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि समाज लंबे समय से भाजपा का तन-मन-धन से समर्थन करता आया है, लेकिन राजनीतिक भागीदारी का अवसर आने पर समाज की अनदेखी की गई। यह सिर्फ टिकट नहीं, समाज के सम्मान की लड़ाई वक्ताओं ने कहा कि देवासी समाज किसी अन्य समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। समाज शिक्षा, संस्कार, व्यवसाय और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके बावजूद राजनीतिक प्रतिनिधित्व में अपेक्षित सम्मान नहीं मिलना चिंता का विषय है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अब समाज चुप नहीं बैठेगा और पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार के माध्यम से नाराजगी जाहिर करेगा। अखिल भारतीय देवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमराज देसाई ने कहा कि प्रदेश भाजपा की ओर से समाज को सात टिकट दिए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में प्रमुख दावेदारों के टिकट काट दिए गए।उन्होंने कहा कि समाज के हितों की अनदेखी हुई तो वे पार्टी छोड़ने तक का निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने घोषणा की कि समाज की एक कोर कमेटी गठित की जाएगी और उसके निर्णय के अनुसार आगे की रणनीति तय होगी। भारताराम देवासी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि जालोर जिले में देवासी समाज की राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व को उचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रमुख पद को लेकर समाज की दावेदारी मजबूत होने के बावजूद उसके प्रतिनिधियों को अवसर से वंचित किया गया । वक्ताओं ने समाज के युवाओं से एकजुट रहने और आगामी चुनाव में सामूहिक निर्णय के अनुसार आगे बढ़ने का आह्वान किया।
महासम्मेलन में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि समाज के सम्मान, राजनीतिक भागीदारी और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अब सामूहिक निर्णय लिया जाएगा । भाजपा के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए पंचायत चुनाव में अपनी ताकत दिखाने की बात कही गई । कार्यक्रम का मंच संचालन छगन देवासी ने किया। इस दौरान वागाराम देवासी, ओबाराम देवासी, हाजाराम देवासी, संदीप देसाई, डॉ. रमेश देवासी, निंबाराम देवासी,बिजलाराम, टीकमाराम देवासी, वजाराम देवासी, मलाराम देवासी, भोमाराम देवासी, वरिगाराम देवासी, अर्जुन देवासी, नरेश देवासी, सांवलाराम सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!