नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शारदीय नवरात्रि अष्टमी: सोलंकियों के रावला से श्री क्षेमंकरी माता मंदिर के लिए रवाना हुआ ध्वजा यात्रा संघ – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

शारदीय नवरात्रि अष्टमी: सोलंकियों के रावला से श्री क्षेमंकरी माता मंदिर के लिए रवाना हुआ ध्वजा यात्रा संघ

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल (मुकेश सोलंकी) । शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर शहर में आस्था और उल्लास का अनूठा दृश्य देखने को मिला। हर वर्ष की भांति इस बार भी सोलंकी राजपूत युवा संगठन के तत्वावधान में श्रीमाल नगर स्थित सोलंकियों के रावला से माँ राजराजेश्वरी कुलदेवी श्री क्षेमंकरी माताजी के शिखर पर चढ़ाने के लिए भव्य पैदल ध्वजा यात्रा संघ जयकारों के साथ रवाना हुआ। यात्रा के दौरान युवाओं और महिलाओं में भारी उत्साह नजर आया। माताजी के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और माता रानी के दर्शन कर नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की । नवरात्रि के पावन पर्व और विशेषकर महाअष्टमी के अवसर पर क्षेमंकरी माताजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अलसुबह से ही सैकड़ों की तादाद में पहुंचे भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर माँ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर शिखर पर विधि-विधान के साथ ध्वजा चढ़ाई गई, जिसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन को सफल बनाने में सोलंकी राजपूत समाज के युवाओं और गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर गंगासिंह सोलंकी, छैलसिंह, विजयसिंह, नरेन्द्रसिंह, सुजान सिंह, कृष्णपाल सिंह देवल, शंभुसिंह, जनक सिंह, कल्याण सिंह, लुण सिंह, कुलदीप सिंह, नेपाल सिंह और राजपाल सिंह सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!