नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उम्मेद भवन पैलेस में दीपावली उत्सव पर परंपरा व विधि विधान से हुआ आयोजन महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी ने की पूजा अर्चना – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

उम्मेद भवन पैलेस में दीपावली उत्सव पर परंपरा व विधि विधान से हुआ आयोजन महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी ने की पूजा अर्चना

😊 Please Share This News 😊

मारवाड़ की खुशहाली की प्रार्थना की महरानगढ़ दुर्ग में हुई भव्य व शानदार रोशनी दीपावली की रोशनो से उम्मेद भवन पैलेस जगमगा उठा महरानगढ़ दुर्ग में राव जोधा जी के फलसा पर हुआ दीपक पूजन.                                                         जोधपुर, 10 नवंबर। उम्मेद भवन पैलेस में दीपावली उत्सव के अवसर पर महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी ने परम्परा व विधि विधान से दीपावली की पूजा अर्चना की व उम्मेद भवन पैलेस व शहर की रोशनी को निहारा।दीपावली उत्सव के तहत उम्मेद भवन में धनतेरस पर धन कुबेर पूजा व महरानगढ़ दुर्ग में राव जोधा जी का फलसा पर दीपक पूजन हुआ व रूप चतुर्दशी को राव जोधा जी का फलसा पर दीपक पूजन किया गया।

‘दीपावली पर राज परिवार ने किया पूजन व रोशनी देखी’

दोपावली को शाम को उम्मेद भवन पैलेस में महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी एवं राज परिवार द्वारा दीपावली पूजा की गई। महाराजा गज सिंह जी की तिलक आरती हुई व श्री बलि राजा की पूजा गई व हिंड सिंचन हुआ जिसमें मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित नागणेच्या माता मंदिर से पंडित आशुतोष ओझा द्वारा जोत लाई गई व उस ज्योत से उम्मेद भवन पैलेस में जोत को प्रज्वलित किया गया व सांय के मुहूर्त के अनुसार श्री लक्ष्मी जी की पूजा महारानी हेमलता राज्ये जी व युवरानी गायत्री राज्ये जी द्वारा की गई की गई व मारवाड़ में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई व महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी को राज परिवार के सदस्यों युवराज शिवराज सिंह, युवरानी गायत्री राज्ये, भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये, राज भंवर सिराज देव ने दीपावली की शुभकामनाएं दी व आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने उम्मेद भवन पैलेस व जोधपुर शहर की रोशनी को भी काफी देर तक निहारा। दीपावली की पूजा अर्चना राज व्यास सुरेश व्यास, राजपुरोहित भगवान सिंह, राजदानाध्यक्ष ललित कुमार त्रिवेदी, राज जोशी जितेद्र राज जोशी, राजवेदिया अश्विनी कुमार दवे व अश्वनी कुमार त्रिवेदी ने करवायी।

‘दीपावली की रोशनी से जगमगाता उम्मेद भवन पैलेस’

उम्मेद भवन पैलेस के महाप्रबंधक अमित सिंह ने बताया की दीपावली के अवसर पर उम्मेद भवन पैलेस में विशेष रोशनी की गई, शानदार रोशनी से उम्मेद भवन पैलेस जगमगा उठा।

‘महरानगढ़ दुर्ग में हुई विशेष रोशनी’

महरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया कि दीपावली के अवसर पर महरानगढ़ दुर्ग में विशेष रोशनी की गई व राव जोधा जी का फलसा पर दीपक पूजन किया गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!