जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना संबंधित सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 18 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गांवड़े की अध्यक्षता में बुधवार को पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के अंतर्गत संपन्न हुए जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों की मतगणना की पूर्व तैयारियों संबंधित बैठक डीओआईटी वीसी कक्ष में सम्पन्न हुई।बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों-कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पर्यवेक्षक कक्ष, मीडिया सेंटर, निर्वाचन कक्ष, कैंटीन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ण तैयारियां समय पर पूर्ण करें। उन्होने निर्देश दिए कि मतगणना के दिन निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों, प्रत्याशियों एवं उनके एजेंट्स हेतु प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह चांदावत, जिला परिषद सीईओ नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश बिश्नोई सहित विभिन्न निर्वाचन शाखा से संबंधित
अधिकारी-कार्मिक व वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
