स्काउट-गाइड का स्वच्छता अभियान राष्ट्रीय अभ्युदय में सहायक : डॉ घनश्याम व्यास।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवं सी ओ सवाईसिंह राठौड़ जिला स्काउट गाइड के निर्देशानुसार स्थानीय ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुंजानी में प्राचार्य शांतिलाल जीनगर के सानिध्य, राजेशकुमार व उत्तमराज आचार्य के विशिष्ठ आतिथ्य, डॉक्टर घनश्याम व्यास सचिव स्थानीय संघ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अतिथि राजेशकुमार ने कहा कि स्काउट और गाइड संस्था द्वारा स्वच्छता विषय पर जन जागरूकता रैली, निबंध, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली, कार्यशाला एवं संगोष्ठी तथा मानव श्रंखला बनाकर स्वच्छता का दिया संदेश व विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जो सराहनीय कार्य है । स्काउट संस्था के मार्गदर्शक माणकमल भंडारी ने बताया कि स्काउट और गाइड संस्था छात्र-छात्राओं को जनोपयोगी साधनों से रूबरू कराने का अवसर प्रदान करते हैं । स्वच्छता पखवाड़ा शुरू कर एक अच्छी पहल की गई है । इस आयोजन में विविध विभागों एवं समाजसेवी संगठनों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।
उत्तमराज आचार्य ने सफाई अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर गांव हित के कार्यों में सभी को सहयोग करना चाहिए ।स्थानीय संघ के सचिव डॉ घनश्याम व्यास ने विभिन्न संस्थानों के कार्यों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से अवगत करवाया ।
मोहब्बतसिंह, रेणु, रायमल चौधरी ने स्काउट परिवार का आभार ज्ञापित किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
