नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालौर जिले में मनोरोग चिकित्सा जाँच शिविर में 432 लोगों की हुई निःशुल्क मानसिक जांच – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालौर जिले में मनोरोग चिकित्सा जाँच शिविर में 432 लोगों की हुई निःशुल्क मानसिक जांच

😊 Please Share This News 😊

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सायला, रानीवाडा एवं जालोर ब्लॉक में मनोरोग चिकित्सा जांच शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें मनोरोग से ग्रसित व्यक्तियों की जांच की गई तथा मनोरोग दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये।जिला कलक्टर निशांत जैन के निर्देशन में जिले के भीनमाल, बागोडा, सायला, रानीवाडा एवं जालोर उपखण्ड में मनोरोग चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 432 लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 372 व्यक्तियों को मनोरोग दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये साथ ही 34 व्यक्तियों को जांच आगामी जांच के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान में रैफर किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भजनाराम विश्नोई ने बताया कि जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशन में 19 जुलाई को सायला में आयोजित मनोरोग चिकित्सा जांच शिविर में 29 लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 27 व्यक्तियों को मनोरोग दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये। 27 जुलाई को भीनमाल में आयोजित मनोरोग चिकित्सा जांच शिविर में 27 लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 27 व्यक्तियों को मनोरोग दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये। 16 अगस्त को बागोडा में आयोजित मनोरोग चिकित्सा जांच शिविर में 112 लोगां के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 112 व्यक्तियों को मनोरोग दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये एवं 30 अगस्त को रानीवाडा में 150 लोगां के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 132 व्यक्तियों को मनोरोग दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये साथ ही 10 व्यक्तियों को जांच आगामी जांच के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान में रैफर किया गया वहीं 6 सितंबर जालोर उपखण्ड में आयोजित शिविर में 114 लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 74 व्यक्तियों को मनोरोग दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये साथ ही 24 व्यक्तियों को जांच आगामी जांच के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान में रैफर किया गया।उन्होंने बताया कि आगामी 19 सितबंर को आहोर उपखण्ड पर मनोरोग चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें मनोरोग से ग्रसित व्यक्तियां की जांच एवं प्रमाण पत्र जारी किये जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!