नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जीनगर समाज के प्रतिभाशाली विध्यार्थियो का महाकुंभ उत्सव, जोधपुर – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जीनगर समाज के प्रतिभाशाली विध्यार्थियो का महाकुंभ उत्सव, जोधपुर

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर ।राष्ट्रीय जीनगर समाज उत्थान एव प्रोत्साहन समिति का राष्ट्रीय स्तरीय छात्रवृत्ति प्रोग्राम वर्ष 2022 का अपनी आपार लोकप्रियता के साथ दिनांक 18.9.22 रविवार को राजस्थान के ऐतिहासिक शहर सूर्यनगरी जोधपुर में मुख्य अतिथि डॉ श्री डॉ एच.आर.गोयल (सेवानिवृत्त CMHO)की अनुपस्थिति के कारण मुख्य अतिथि श्री राजेश सोलंकी (जनरल मेनेजर, हिंदुस्तान पॉवर, नई दिल्ली), समारोह अध्यक्ष श्री टीकमदास चौहान, उधमी एव जोधपुर कार्यक्रम के आयोजनकर्ता, अति विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार चौहान कार्यरत बंगलौर, श्री सुखदेव चायल युवा उधमी , श्री बजरंग लाल खत्री, वित्त एव लेखाधिकारी रसद विभाग, लखनऊ, श्री तरुण पंवार(जनरल मेनेजर, ONGC), विशिष्ट अतिथि श्री नत्थूराम निर्वाण सेवानिवृत्त IRS, श्री सवरूप सिंह पवार (सेवानिवृत्त IAS, जयपुर), डॉ श्री डी.आर.डाबी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एस.एन.मेडिकल कॉलेज, जोधपुर. श्री भंवर लाल जोहिया, सेवानिवृत्त गिरदावर श्री करणपुर, श्री एस.एल.पंवार सेवानिवृत्त IRS, श्री कालूराम आर्य (Ex.MLA बिलाडा), श्री प्रेमराज सोनगरा, सरंक्षक जीनगर शिक्षा समिति, श्री जे.एल.चौहान प्रोजेक्ट डायरेक्टर PWD, श्री सी.एल.गुजर, व्यवसायी, श्री विजय मांगीलाल निर्वाण, आनंद फुटवियर, लखनऊ, श्री जे.एल.चौहान, जिला न्यायधीश, जोधपुर, श्री के.एल.कान्त, अधीक्षण अभियंत, नर्बदा प्रोजेक्ट, भीनमाल के आतिथ्य में शुरू हुआ | श्री कमलेश चौहान ने अतिथियों के साथ सरस्वती वंदना की एव माँ सरस्वती की पूजा दीप प्रज्वलित कर जीनगर समाज के आराध्य संत श्री पोकरदास जी महाराज, श्री मंछाराम जी महाराज, श्री बगदाराम जी महाराज, शहीद बीरबल सिंह ढालिया एव हमारे मशीहा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर साहब एव कार्य्रकम आयोजक श्री टीकमदास जी चौहान, निवासी जोधपुर के *माता-पिता* स्मृतिशेष श्रीमती ईमरती देवी एव श्री अणदाराम जी चौहान के चित्रों पर माल्यापर्ण करने के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ | हमेशा की तरह विध्यार्थियों एव उनके अभिभावको के अति उत्साह, भव्यता, सामाजिक एकरूपता, छात्रवृति भामाशाह उत्साह को एक साथ देखने का मौका मिला | इस बार जोधपुर के इस प्रोग्राम को विध्यार्थियो एव भामाशाहो ने शाही महाकुम्भ उत्सव का नाम दिया गया | कार्यक्रम में 98 छात्रवृति भामाशाह (जिसमे 15 सपत्निक भामाशाह शामिल है), के अलावा आयोजन समिति जोधपुर एव स्थानीय समाज बंधुओ के साथ साथ 650 के करीब विध्यार्थियों एव उनके अभिभावको ने भाग लेकर इस कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए|सेवा संस्थान ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पधारे हुए पुरे भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों, जिलो से पधारे बच्चो एव उनके अभिभावको, भामाशाहो के लिए दिनांक 17.09.22 को दोपहर से ही सभी के लिए AC कमरों एव हॉल में रहने व रात्रि भोजन की समुचित भव्य व्यवस्था सिंघवी भाईपा भवन, कायलाना रोड, जोधपुर में पधारे हुए सभी अतिथियों के लिए उपलब्ध करवाई गयी थी अतिथियों के लिए साबुन, बालो के तेल, कंघी इत्यादि की सुविधा भी दी गयी |

दिनांक 18.09.22 को कार्यक्रम में जोधपुर एव बाहर से पधारे हुए सभी भामाशाहो, अभिभावकों, विध्यार्थियो एव जोधपुर के स्थानीय गणमान्य समाज बंधुओ लिए सुबह चाय, काफ़ी, बिस्किट एव स्वादिष्ट जलेबी, कड़ी-पकोड़ा एव दोपहर में लंच रबड़ी का घेवर, राजभोग, नमकीन चावल, पनीर सब्जी, फलिया काचरा सब्जी, मिर्चीबड़ा/कोफ्ता, रायता, जकास की स्वादिष्ट व्यवस्था चौहान परिवार की तरफ से उपलब्ध हलवाई श्री सत्तू के सहयोग से की गयी थी |समाज संतो के चित्रों पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित करने के बाद 2 एव ज्यादा छात्रवृत्ति देने वाले भामाशाहो का साफा एव माला एव उनकी धर्मपत्नी का भी शाल ओढाकर एव माला पहनाकर स्वागत किया गया था एव 1 छात्रवृत्ति देने वालो भामशाह (साफा पहनाकर) जो अपनी धर्मपत्नी के साथ कार्यक्रम में पधारे थे उनकी पत्नी का भी माला पहनाकर स्वागत किया था

भामाशाह स्वागत कार्यक्रम के दौरान सम्बोधि धाम से सम्बंधित राष्ट्रीय जैन समाज संत माननीय श्री चन्द्रप्रभ जी सागर महाराज ने भी कुछ समय के लिए श्री टीकमदासजी चौहान एव जीनगर समाज के उनके अनुयायीयो के विशेष आग्रह पर छात्रवृत्ति वितरण प्रोग्राम में पधारकर अपने ओजस्वी वाणी से समाज के उपस्थित प्रतिभाशाली विध्यार्थियो, समाजबंधुओ का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में अपने आपको श्रेष्ट साबित करने एव सफलता के मूलमंत्र पर मार्गदर्शन उपदेश देकर लाभान्वित किया एव जीनगर समाज को उच्चतम स्तर पर पहुचने की मंगल कामना के साथ अपना आशीर्वाद प्रदान किया | इनके साथ साथ मंचासीन अतिथियों ने भी विध्यार्थियो को संबोधित करके उनका उत्साहवर्धन किया |

भामाशाह स्वागत कार्य्रकम के दौरान प्रधान संरक्षक श्री नत्थूराम जी निर्वाण के सौजन्य से स्मारिका एव इसके साथ समिति की सहयोगी संस्था ऑल इंडिया जीनगर चेरीटेबल एंड डवलपमेंट ट्रस्ट जयपुर की पुस्तिका का भी विमोचन कर एक एक प्रति भामाशाहो को भेट कर स्वागत किया गया था |जो भामाशाह स्वस्थ कारणों एव अन्य कारणों से इस बार के प्रोग्राम में उपस्थित नहीं हो पाए उनका भी मंच संचालको द्वारा अभिवादन प्रस्तुत किया गया |इस बार के कार्यक्रम की विशेष व्यवस्था यह रही की छात्रवृत्ति 204 प्राप्त हुए एव नियमानुसार प्रति छात्रवृत्ति राशी रु 500/- के हिसाब से (रु 1,02,000) जो स्थानीय आयोजक को आयोजन हेतु आर्थिक मदद समिति द्वारा की जाती है उस राशी से 16 अतिरिक्त विध्यार्थियो को लाभान्वित किया गया | जिसका सम्पूर्ण श्रेय श्रीमति दुर्गादेवी टीकमदास चौहान सेवा संसथान को जाता है जिन्होंने इस प्रोग्राम का सम्पूर्ण खर्च उठाया था |

जोधपुर प्रोग्राम में उदयपुर निवासी श्री लोकेश परमार ने मंच के माध्यम से समिति के प्रमुख पदाधिकारियों को उदयपुर समाज के अध्यक्ष एव उनकी कार्यकारिणी के साथ विचार विमर्श करके वर्ष 2023 का छात्रवृत्ति प्रोग्राम उदयपुर में करने के लिए आमंत्रित किया |

वर्ष 2021 के इस छात्रवृत्ति प्रोग्राम के लिए पुरे भारत वर्ष के भामाशाहो की तरफ से कुल 204*6500=13,26,000/- प्राप्त हुए जिसमे से कुल 216 बच्चो (500/- के हिसाब से बची हुई आयोजन खर्च राशी समायोजन के बाद) जो समिति के बनाये गए मापदंड के अनुसार योग्य थे उन सभी उपस्थित विध्यार्थियो को रु 13,26,000/- डिजिटल माध्यम/प्रसंस्ती पत्र प्रदान किये गए थे |

इस बार के छात्रवृत्ति प्रोग्राम में हमेशा की तरह इस समिति के प्रेरण स्त्रोत एव प्रमुख सरंक्षक श्री नत्थूरामजी निर्वाण ने हमेशा की तरह वर्ष 2013 से सुरजाराम नारायणी चेरीटेबल ट्रस्ट हिसार की तरफ से इस बार भी छात्रवृति प्रोग्राम के विवरण से सम्बंधित निशुल्क स्मारिका एव सभी बच्चो को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया था, श्री पवन सांखला, ऐलनाबाद निवासी द्वारा स्पेशल केटेगरी एव टॉपर बच्चो को लेपटोप बेग का वितरण किया गया एव श्री रमेश आसेरी, व्यवसायी निवासी ऐलनाबाद ने कक्षा 10 एव 12 के बच्चो को कलाई घडी उपलब्ध करवाई गयी |

श्री नत्थूराम जी निर्वाण ने अपने वादे के अनुसार छात्रवृत्ति प्रोग्राम के लिए छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से जमा करने के लिए वेबसाइट तैयार की गयी जिससे इस बार कार्य बहुत ही सरल हो गया एव भारतीय सिविल सेवा, NEET-JEE, UPSC के लिए ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने के लिए whatsapp के माध्यम से हमेशा की भांति फॉर्म मांगे एव श्री नवीन कुमार एव श्री ललित कुमार के साथ ग्रुप बनाकर ऑनलाइन कोचिंग भी शुरू कर दी है |

राष्ट्रीय जीनगर समाज उत्थान एव प्रोत्साहन समिति के प्रमुख सरंक्षक, संयोजक, सह-संयोजक, सरंक्षक मंडल एव सदस्यगण एक बार फिर श्रीमती दुर्गादेवी टीकमदास चौहान सेवा संसथान एव आयोजन समिति जोधपुर के सभी कर्मयोगी एव भामाशाह समाज बंधुओ के साथ साथ उन सभी विध्यार्थीयो एव उनके अभिभावको का भी आभार प्रकट करता है जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना तन, मन, धन से सहयोग दिया |

ऑल इंडिया जीनगर चेरीटेबल एंड डवलपमेंट ट्रस्ट जयपुर की तरफ से इस सफल आयोजन के लिए समस्त चौहान परिवार एव आयोजन समिति के सदस्यों का दुप्पटा पहनाकर एव श्रीमती दुर्गादेवी टीकमदास चौहान सेवा संस्थान की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया |

इस प्रोग्राम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एव अप्रत्यक्ष रूप से सर्व श्री नत्थूरामजी निर्वाण, श्री सम्पतलाल पंवार, श्री सुरेन्द्र निर्वाण, श्री नारायण दास आसेरी, श्री हीरालाल सांखला, श्री नरेन्द्र सांखला समिति सदस्य एव जोधपुर आयोजन समिति के श्री टीकमदास चौहान, श्री अशोक चौहान, श्री अर्जुन चौहान, श्री महेश चौहान, श्री लादूराम सोनगरा, लक्ष्मीचन्द सांखला, श्री ताराचंद सोलंकी,श्री विनोद चौहान, श्री नेमीचंद पंवार, श्री दौलतराज डाबी, श्री अशोक चितारा, श्री जानकीदास चौहान, श्री रामेश्वर लाल चौहान, डॉ श्री कमल सांखला, श्री चतुर्भुज सोलंकी, श्री विध्याप्रकाश खिची, श्री महाराज कुमार चौहान, श्री नन्द किशोर चौहान, श्री टीकम सांखला, श्री अचलदास, श्री ओमप्रकाश चौहान, श्री विजय चौहान, डॉ श्री राजेश चितारा, श्री राधा किशन चौहान, श्री सुरेन्द्र पंवार, श्री कमलेश चौहान, श्री सुरेश आसेरी, श्री इन्द्रराज चौहान, श्री जीतू चौहान, श्री दिनेश चौहान, श्री शिवजी चौहान का इस सफल प्रोग्राम के लिए अविस्मरणीय योगदान रहा है
छात्रवृत्ति प्रोग्राम की यादगार फोटोग्राफी के लिए श्री पंकज गोयल, पंकज स्टूडियो, श्री सत्तुजी हलवाई, श्री अशोक सिंघवी एव महेश सोलंकी सिंघवी भाईपा भवन का भी मंच के माध्यम से स्वागत किया गया था |
कार्यक्रम में पधारे पार्षद श्री प्रदीप पंवार एव श्री भरत आसेरी एव नगर निगम दक्षिण के उपायुक्त श्री चम्पालाल जीनगर का भी साफा एव माला पहनकर स्वागत किया गया |
जीनगर समाज के युवा उधमी श्री अशोक चौहान,अर्जुन चौहान, महेश चौहान उनकी माताजी श्रीमती दुर्गा देवी धर्मपत्नी भामाशाह श्री टीकमदास चौहान ने अपने माता पिता स्व.श्रीमती इमारती देवी पत्नी स्व श्री अणदारामजी चौहान की शिक्षा के प्रति जाग्रति के लिए अपने स्वयं की ट्रस्ट श्रीमती दुर्गा देवी टीकमदास चौहान सेवा संस्थान, जोधपुर के तत्वावधान में वर्ष 2022 का छात्रवृति प्रोग्राम जोधपुर में आयोजित करने का सम्पूर्ण आयोजन खर्च वहन कर कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुको का दिल जीत लिया | समिति के सभी पदाधिकारी एव भामाशाह आपके इस आदर सत्कार के लिए चौहान परिवार के सभी सदस्यों का दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त करते है |
कार्यक्रम के अंत में श्री अशोक चौहान पुत्र श्री टीकमदास चौहान ने पधारे हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का सुचारू संचालन श्री सुरेन्द्र निर्वाण, श्री नारायण दास आसेरी, श्री हीरालाल सांखला , श्री नरेन्द्र सांखला, ने किया था |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!