राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस पर विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के द्वारा परिचालन प्रदर्शन देखा।

😊 Please Share This News 😊
|



राष्ट्रपति ने कहा कि हम स्वाभाविक रूप से एक समुद्री राष्ट्र हैं – जिसके तीन तरफ समुद्र और चौथी तरफ ऊंचे पहाड़ हैं। यह सहज है कि महासागर भारत के विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भारतीय नौसेना के पास भारत के राष्ट्रीय समुद्री हितों की सुरक्षा हर तरह से सुनिश्चित करने की एक बड़ी जिम्मेदारी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय नौसेना दृढ़ता में मजबूत, प्रतिबद्धता में कृतसंकल्प, क्षमता निर्माण में भविष्य को देखने वाली और कर्म में परिणाम उन्मुख बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह इस नौसेना दिवस के विषय- ” युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार बल’ से भी स्पष्ट होता है। राष्ट्रपति ने कहा कि सर्वोच्च कमांडर के रूप में, उन्हें विश्वास है कि भारतीय नौसेना एक नए और विकसित भारत की दृष्टि के साथ लगातार आगे बढ़ती रहेगी।
जिन परियोजनाओं का आज उद्घाटन किया गया और जिनकी आधारशिला रखी गई, उनके बारे में बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ये परियोजनाएं भारत के समग्र और समावेशी विकास में बड़ा योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि हमें दरारों को भरना होगा ताकि सभी भारतीय गर्व के साथ आगे बढ़ सकें और नए और विकसित भारत में कदम रख सकें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
