।। बेवजह कुण्डी खट-खटाया करो ।।
|
😊 Please Share This News 😊
|

।। बेवजह कुण्डी खट-खटाया करो ।। ——————————————————आसपास के लोगों से मिलते रहा करो,
उनकी थोड़ी खैर खबर भी रखा करो।
जाने कौन कितने अवसाद में जी रहा है,
पता नहीं कौन बस पलों को गिन रहा है।
कभी निकलो अपने घरोदों से,
औरों के आशियानें में भी जाया करो।
कभी कभी अपने पड़ोसियों की कुण्डी,
तुम बेवजह ही खट-खटाया करो।
कभी यों ही किसी के कंधे पर हाथ रख,
साथ होने का अहसास दिलाया करो।
कभी बिन मतलब लोगों से बतियाया करो,
बिना जज किये बस सुनते जाया करो।
बहुत कुछ टूटे मिलेंगे, कुछ रूठे मिलेंगे,
जिन्दगी से मायूस भी मिलेंगे।
बस कुछ प्यारी सी उम्मीदें,
कभी उनके दिलों में जगाया करो।
ऐसा न हो फिर वक्त ही न मिले,
और मुट्ठी की रेत की तरह लोग फिसलते रहे।
यूं वक्त-बेवक्त ही सही,
लोगों को गले तो लगाया करो।
बेवजह कुण्डी खट-खटाया करो।
🙏 माणकमल भंडारी
वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार
भीनमाल-बैंगलोर
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
