महिला-20 की दो दिवसीय आरंभिक बैठक आज छत्रपति सांभजी नगर में सम्पन्न।
|
😊 Please Share This News 😊
|


उद्घाटन समारोह में जी-20 शेरपा श्री अमिताभ कांत, वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड, रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री रावसाहेब दानवे पाटिल, विधायक श्री अतुल सावे, श्री संदीपनराव भुमरे, डब्ल्यू-20 के संस्थापक अध्यक्ष गुलडेन तुर्कटन, डब्ल्यू-20 की अध्यक्ष डॉ. संध्या प्यूरेचा और डब्ल्यू-20 की मुख्य समन्वयक, श्रीमती धारीत्री पटनायक भी मौजूद थी।
विचार-विमर्श की शुरुआत करते हुए, श्री अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा, “न केवल महिलाओं के पास केवल लाभार्थियों के रूप में होना, बल्कि महिलाओं के विकास के अगुआ के रूप में उभरना एक महत्वपूर्ण एजेंडा है क्योंकि महिलाएं और बच्चे गरीबी के कारण प्रमुख रूप से प्रभावित होते हैं।” उन्होंने कहा कि मार्गदर्शक के रूप में महिलाओं की क्षमता को विकसित करने के लिए डब्ल्यू-20 महत्वपूर्ण है, जो वैश्विक समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण दीर्घकालिक निवेश है।”
वित्त राज्य राज्य मंत्री, डॉ. भागवत किशनराव कराड ने डब्ल्यू-20 सदस्यों, अतिथि और विशेष आमंत्रितों का ऐतिहासिक शहर छत्रपति सांभजी नगर (पूर्व में औरंगाबाद) में स्वागत किया। केन्द्रीय रेलवे, कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने केन्द्र सरकार की योजनाओं जैसे पीएमजेडीवाई, मुद्रा योजना की चर्चा की जिनका महिलाओं को बहुत अधिक लाभ मिल रहा है।
डब्ल्यू-20 आरंभिक बैठक के पहले दिन विभिन्न सत्रों में ‘नैनो,माइक्रो, और स्टार्टअप उद्यमों में महिलाओं को सशक्त बनाने’, ‘जलवायु लचीलेपन कार्य में परिवर्तन निर्माताओं के रूप में महिलाओं की भूमिका‘, ‘जमीनी स्तर पर महिला पथ प्रदर्शकों के लिए एक सक्षम इकोसिस्टम बनाना, ‘लैंगिक आधार पर डिजिटल डिवाइड को पाटने के लिए बुनियादी ढांचे और कौशल के माध्यम से पहुंच में सुधार‘ और ‘शिक्षा और कौशल के माध्यम से महिलाओं के लिए मार्ग बनाने‘ जैसे विभिन्न मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान “भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास” पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया”।
विचार-विमर्श को आगे बढ़ाते हुए, आरंभिक बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत आज “ब्रेकिंग द बैरियर: द स्टोरीज़ ऑफ अनकन्वेंशनल वुमन” विषय पर एक विशेष सत्र के साथ शुरू हुई। प्रारंभिक भाषण राज्यसभा सांसद डॉ. सोनल मानसिंह ने दिया जिन्होंने अपने भीतर मौजूद भगवान को पहचानने के भारतीय प्रतीक “नमस्कार” कर अपना सिर झुकाकर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने डॉ. संध्या प्यूरेचा के साथ’अवया’ नाम से एक कॉफी टेबल बुक लॉन्च की, जिसमें छत्रपति सांभजी नगर की महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया गया है।

धरोहर नगर छत्रपति सांभजी नगर में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करने वाली ‘अवया’ नाम की एक कॉफी टेबल बुक जारी की गई
सत्र में भारतीय नौसेना की पराक्रमी- शाज़िया खान, दिशा अमृत,तविशी सिंह, और स्वाति भंडारी ने भी भाग लिया जो पुरूष प्रधान विचारों के उस ताने-बाने को तोड़कर आगे बढ़ीं जो कुछ क्षेत्रों में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाता है। नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन की प्रतिनिधि दीपा भट्ट नायर ने अपनी पहलों से भारतीय समाज के विकास और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नेवी वाइव्स द्वारा निभाई गई भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों ने डब्ल्यू -20 आरंभिक बैठक के दूसरे दिन एक सत्र में भाग लिया
जम्मू और कश्मीरी ग्रामीण आजीविका मिशन की एक सदस्य जुबैदा बीबी ने बताया कि कैसे केन्द्र सरकार के तहत प्रशासन की पहल ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से खुद को सशक्त बनाने और उनके परिवारों की मदद की है।

जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन की जुबैदा बीबी डब्ल्यू–20 आरंभिक बैठक सत्र में बोलते हुए
डब्ल्यू-20 आरंभिक बैठक का छठा सत्र, जिसका शीर्षक है‘एनेबलर्स ऑफ वुमन लैड डेवलपमेंट: पॉलिसी एंड लीगल फ्रेमवर्क‘ में नीति और कानूनी ढांचे की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया जो महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और आर्थिक सशक्तिकरण में सक्षम हैं। इन्क्लूजन नेशन, यूएसए की संस्थापक और सीईओ, सत्र की मॉडरेटर सुश्री मिशेल सिल्वरथन ने पैनलिस्टों को अपने संबंधित क्षेत्रों में अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। सुश्री सिल्वरथन ने एकता की शक्ति दिखाने वाली अपनी व्यक्तिगत कहानी को सुनाया और कहा, “हम सभी को एक साथ काम करना होगा और कोई भी पीछे न छूटे। ”इस सत्र के पैनलिस्टों में कंट्री रीप्रेजेंटिव, यूएन वुमन इंडिया सुश्री सुसान जेन फर्ग्यूसन, दक्षिण अफ्रीका की अधिवक्ता और शिक्षाविद सुश्री प्रोफेसर नार्निया बोहलर और स्पेन की एमएलके लॉ फर्म की संस्थापक सुश्री कैथरीना मिलर शामिल थे। उन्होंने कानूनों और नीतिगत उपायों के महत्व पर जोर दिया ताकि उस मानसिकता और व्यवहार में बदलाव लाया जा सके जिसने दुनिया में महिलाओं की प्रगति में बाधा उत्पन्न की है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वकील सुश्री बंसुरी स्वराज भी इस सत्र में एक पैनलिस्ट थीं। उन्होंने भी, राजनीतिक इच्छाशक्ति के महत्व पर जोर दिया और सभी महिलाओं को अपने वोटों के महत्व को समझने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि लैंगिक समानता लाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति सबसे अच्छा तरीका है।

‘एनेबलर्स ऑफ वुमन लैड डेवलपमेंट: पॉलिसी एंड लीगल फ्रेमवर्क‘ पर सत्र के पैनलिस्ट
डब्ल्यू-20 प्रतिनिधियों ने आज सुबह शहर की धरोहरों बीबी का मकबरा और औरंगाबाद गुफाओं के ऐतिहासिक स्थलों और विश्व-प्रसिद्ध सिटी ऑफ गेट्स की सैर की। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों को भारतीय संस्कृति और परम्परा का आनंद प्रदान करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे।


डब्ल्यू-20 जी-20 देशों और नेताओं को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के उद्देश्य से विभिन्न ज्ञान संबंधी उत्पादों- श्वेत पत्र,नीति ब्रीफ, वीडियो डॉक्यूमेंट्री, ओपिनियन पीस, हैंडबुक और कम्युनिक को सामने लाएगा ताकि जी-20 विचार-विमर्श में महिलाओं के एजेंडे को प्रमुखता से पेश किया जा सके। डब्ल्यू-20 का मुख्य रूप से जी-20 नेताओं के घोषणापत्र और जी-20 की विज्ञप्ति पर जोर और महिला उद्यमियों के साथ सक्रिय जुड़ाव के लिए आम सहमति बनाने व लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने वाली नीतियों की प्रतिबद्धताएं के लिए कदम उठाएगा। डब्ल्यू-20 इंडिया ने आम सहमति बनाने के लिए सहयोग की 4सी रणनीति,सहकार्य, संचार को अपनाया है और अपने मिशन और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कार्रवाई करने का आह्वान किया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
